न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आने वाले हैं. जहां वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दरभंगा में होने वाले श्राद्ध कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन सीधे पटना पहुंचेंगे. पटना एयरपोर्ट में उनका आगमन दोपहर 3:25 बजे होगा. सूत्रों की माने तो यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
होने वाले इस बैठक में बिहार में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, DIG ऑफिस के पास अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली, हालत गंभीर