सफियासराय में खेत से 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद, गला दबाकर की गई हत्या 

By : News11 Bharat
सफियासराय में खेत से 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद, गला दबाकर की गई हत्या 

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सफियासराय थाना क्षेत्र के जगदंबापुर फरदा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13, रवि राय टोला में शनिवार को ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान रोहित कुमार रजक, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है. रोहित दसवीं कक्षा का छात्र था. 

ग्रामीणों के अनुसार, रोहित शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गांव में भोज खाने के बाद घर के पास खड़ा था. इसी दौरान उसे एक दुकान से सिगरेट खरीदते हुए भी देखा गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. शनिवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने सफियासराय थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दी. इसी बीच रोहित की बड़ी बहन रिंकू देवी अपने पति के साथ मायके पहुंचीं और उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान पहले रोहित का मोबाइल कवर मिला, फिर खेत में उसकी पैंट पड़ी मिली. आगे बढ़ने पर सरसों के खेत से उसका शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और फोटोग्राफी की गई. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है. शव को शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

यह भी पढ़े: रामनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दिव्यांग गंभीर घायल, हालत नाजुक
 
संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.