बिहार में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत

बिहार के बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसे की घटना घटी है। देर रात एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी, जिसमें तीन दारोगा समेत चार लोगों की मौत हो गई।<br/>

By : Rani Thakur
बिहार में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत

बिहार में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
संजय कुमार / बेगूसराय:
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां तेज रफ्तार कर ने ट्रक में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पर सवार तीन थाना प्रभारी एक गाड़ी चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया घटना सूचना मिलते ही बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। 

पटना से ट्रेनिंग लेकर लौट रहे थे मधेपुरा 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। 

तीन की मौके पर ही मौत

हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। 

पुलिस महकमे में खलबली

इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। वही इस घटना के संबंध में बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि देर रात ये एक्सीडेंट हुआ है इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जिसमें तीन पुलिस ऑफीसर्स मधेपुरा पुलिस के सर्विंग एस एच ओ और एक ड्राइवर की मौत हुई है। 

मामले की जांच जारी 

ट्रक से साहेबपुरकमाल के हाईवे पर उसका इन्वेस्टिगेशन जारी है। यहां पर पोस्टमार्टम हम लोगों ने कराया है और सारी जो वैधानिक प्रक्रिया है, जो प्रोटोकॉल है उसका फॉलो किया है। गाड़ी पटना से मधेपुरा की तरफ जा रही थी तीन थानानेदार थे मधेपुरा के अलग-अलग थाने में कार्यरत थे। रात 12:30 बजे की घटना है ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ है कैसे हुआ है इसकी जांच अभी चल रही है।

संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।