न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज पटना में अपने दौरे दूसरे दिन पटना उच्च न्यायालय परिसर में बनने वाली कई नई इमारतों का शिलान्यास करने वाले हैं. इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के कई माननीय न्यायाधीश भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे. सीजेआई जिन नई इमारतों का शिलान्यास करने वाले हैं, उनमें एडीआर भवन, सभागार, प्रशासनिक ब्लॉक, बहुमंजिला कार पार्किंग, आईटी भवन, महाधिवक्ता कार्यालय के एनेक्स भवन और अस्पताल भवन शामिल हैं.
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय परिसर में कई नई इमारतों का शिलान्यास करने के साथ गया में जजेज गेस्ट हाउस का पटना से ही ई-उद्घाटन करेंगे. साथ ही पटना के पुनपुन ब्लॉक के पोठही गांव में बिहार न्यायिक अकादमी के नए कैंपस के लिए “भूमि पूजन” समारोह में भी भाग लेंगे.
समारोहों में भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ सर्वोच्च न्यायालय के कई अन्य न्यायाधीश भी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इनमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति सुधीर सिंह के साथ पटना उच्च न्यायालय के अन्य साथी माननीय न्यायाधीशों तथा अन्य माननीय न्यायधीशों की गरिमामयी उपस्थिति भी होगी. उड़ीसा उच्च न्यायलय के माननीय न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू (मुख्य न्यायधीश, डेजीगनेट पटना उच्च न्यायालय) की गरिमामयी उपस्थिति वर्चुअल माध्यम से रहेगी.
यह भी पढ़ें: अवैध कोयला तस्करी में प्रति ट्रक 5500 रुपये उगाही के साथ अवैध कोयला खदान का होता है संचालन