मुंगेर में साइबर ठगों का नया जाल, दो लोगों से 13 लाख की ठगी

By : News11 Bharat
मुंगेर में साइबर ठगों का नया जाल, दो लोगों से 13 लाख की ठगी

दिवाकर कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
साइबर अपराधी तरह-तरह की तरकीबें अपनाकर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे है. इन मामलों को लेकर साइबर थाना मुंगेर में दो अलग-अलग लिखित शिकायतें दर्ज कराई गई है. पहला मामला जमालपुर रेल कारखाना के रिटायर्ड रेलकर्मी से जुड़ा है, जिनसे पेंशन अपडेट कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की गई. वहीं दूसरा मामला शादीपुर निवासी एक व्यवसायी का है, जिनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 11 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए गए. साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि दोनों पीड़ितों के आवेदन के आधार पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने विशेष रूप से रिटायर्ड कर्मियों से अपील की है कि पेंशन अपडेट के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल के झांसे में न आएं और इसकी जानकारी संबंधित कार्यालय से ही प्राप्त करें. पीड़ित रिटायर्ड रेलकर्मी जवाहर साह, निवासी दशरथपुर पचरूखी, ने बताया कि उनके मोबाइल पर खुद को कारखाना कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया. उसने पेंशन मैसेज अपडेट करने की बात कहकर एक एपीके फाइल मोबाइल में डाउनलोड करवाई. फाइल अपलोड करते ही उनके बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपये की निकासी हो गई.

वहीं शादीपुर निवासी व्यवसायी मधुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से उत्तराखंड की एक ट्रेडिंग कंपनी के ड्यूटी मैनेजर के संपर्क में आकर उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश किया. शुरुआती दिनों में मुनाफा दिखाया गया, लेकिन बाद में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी राशि ट्रांसफर कराई गई. जब नुकसान दिखाकर और पैसों की मांग होने लगी और मुनाफा आना बंद हुआ, तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ. साइबर थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें, अनजान वीडियो कॉल से बचें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं.

यह भी पढ़े: नोहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में भीषण आग, दो परिवारों का आशियाना राख, दो लोग झुलसे
 

संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक