न्याय संहिता डैशबोर्ड

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

By : Ark Sahuliyar
न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
डिजिटल पुलिसिंग और आधुनिक तकनीकी मानकों के क्षेत्र में सिमडेगा पुलिस ने जिले का गौरव बढ़ाते हुए पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बनाई है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के प्रशिक्षण प्रभाग द्वारा जारी पत्र के आलोक में न्याय संहिता डैशबोर्ड पर विभिन्न निर्धारित मानकों के आधार पर किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन में सिमडेगा पुलिस ने 64.74 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है.

न्याय संहिता डैशबोर्ड के प्रदर्शन को लेकर चयनित जिलों के साथ संवाद एवं वीडियो सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें सिमडेगा पुलिस के प्रदर्शन को उल्लेखनीय पाया गया. आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, पुलिस कार्यप्रणाली में डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाने और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सिमडेगा पुलिस को सूचना एवं संचार तकनीक के उपयोग में 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा कार्य संचालन की दक्षता में 32.98 अंक, प्रशासनिक सुधार में 17.05 अंक तथा विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण में 4.71 अंक प्राप्त हुए. इन उपलब्धियों के आधार पर सिमडेगा पुलिस ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है.

सिमडेगा पुलिस विभाग द्वारा ई-साक्ष्य, ई-समन और अन्य डिजिटल तकनीकों के प्रभावी उपयोग से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, त्वरित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. यह उपलब्धि बताती है कि कुशल नेतृत्व, बेहतर तकनीकी दक्षता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और टीम भावना के माध्यम से सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश में सिमडेगा पुलिस के कार्यप्रणाली में तकनीकी दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता और जनसंवाद को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है. वहीं “मोर पुलिस, मोय पुलिस” अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा, डायन-बिसाही, सर्पदंश तथा साइबर अपराध से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.

इसके अलावा सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर नागरिकों को सरल, सुगम और समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है. सिमडेगा पुलिस की यह उपलब्धि जिले में आधुनिक, जवाबदेह और जनहितकारी पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर सिमडेगा पुलिस ने एक बार फिर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि के लिए एसपी सिमडेगा सहित पूरी सिमडेगा पुलिस टीम को बधाई.

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.