शेरघाटी-चेरकी-गया मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

By : Vaibhaw Vikram
शेरघाटी-चेरकी-गया मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी से चेरकी होते हुए गया जाने वाली जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति अब विधानसभा तक पहुंच गई है. शेरघाटी के विधायक उदय कुमार सिंह ने  सदन में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे फोरलेन में तब्दील करना समय की मांग बन चुकी है.

विधायक उदय कुमार सिंह ने कहा कि शेरघाटी शहर से चेरकी होकर गया जी जाने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से जुड़ा हुआ है और क्षेत्र के लिए लाइफलाइन की तरह काम करता है. बावजूद इसके सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने सदन को बताया कि करीब सात-आठ वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण अब इसकी स्थिति खराब हो गई है. डोभी-गया मार्ग पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का भार काफी बढ़ गया है. खासकर चेरकी के समीप अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है.

विधायक ने कहा कि गड्ढों की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि अब स्थायी समाधान की आवश्यकता है. उन्होंने सरकार से अविलंब इस सड़क को फोरलेन बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: नवादा में मुख्य पार्षद के आवास पर महिला होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, पूर्व विधायक नीतू सिंह रही मौजूद

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.