नवादा में सांप काटने के बाद डॉक्टर ने किया इलाज,युवक सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

By : Admin
नवादा में सांप काटने के बाद डॉक्टर ने किया इलाज,युवक सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा के एक अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है. सांप के काटने के बाद एक युवक सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा. यह घटना हिसुआ प्रखंड के सकरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, कीरत ठाकुर नामक युवक सकरा गांव के एक भट्टे पर काम कर रहा था. उसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में डस लिया. सांप के काटने के बाद, युवक ने उसे पकड़ा और एक डिब्बे में बंद कर सीधे नवादा के अस्पताल पहुंचा.

युवक को सांप के साथ देखकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोग घबरा गए. हालांकि, डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया. सुरक्षा कारणों से युवक को सांप के साथ एक अलग कमरे में बैठाया गया. डॉक्टरों ने युवक को तत्काल सुई दी. फिलहाल, कीरत ठाकुर खतरे से बाहर बताया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन ने युवक को डिब्बे में बंद सांप को जंगल में ले जाकर छोड़ देने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े: गौनाहा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार