नो-एंट्री व्यवस्था

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: शहरी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री के समय प्रवेश की अनुमति देने के मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से मुलाकात की. यह कहा गया कि सुबह और शाम में दो-दो घंटे की नो-एंट्री व्यवस्था के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े छोटे मालवाहक वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि अभी त्यौहारों का समय भी समीप है. आवश्यक है कि शहर में सप्लाई चेन निर्बाध रूप से बनी रहे. उन्होंने यह सुझाया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे ऐसे वाहनों को निर्धारित शर्तों एवं रूट के अनुरूप कम से कम शाम के समय नो-एंट्री अवधि में प्रवेश एवं परिचालन की अनुमति दिया जाना हितकर होगा. 

मुलाकात के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह जानना चाहा कि शाम 5 से 7 बजे की नो-एंट्री अवधि में मालवाहक वाहनों की किन-किन मार्गों पर अधिक आवाजाही अथवा यातायात का दबाव रहता है. उन्होंने चैम्बर से ऐसे मार्गों की सूची एवं रूट उपलब्ध कराने को कहा. उन्होंने आश्वस्त किया कि चैम्बर से प्राप्त रूट एवं संबंधित क्षेत्रों में यातायात दबाव की समीक्षा करने के बाद आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री अवधि में प्रवेश की छूट देने के संबंध में उचित विचार किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान जालान रोड क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं से भी एसएसपी को अवगत कराया.

ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को देखते हुए चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में झारखण्ड चैम्बर और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज संयुक्त रूप से ट्रांसपोर्ट नगर का भ्रमण भी किया. प्रतिनिधिमंडल ने वहां उपलब्ध व्यवस्था तथा ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराने की संभावनाओं का जायजा लिया. चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टर्स को किस प्रकार उचित स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है तथा स्थान आवंटन की प्रक्रिया क्या होगी, इन विषयों पर शीघ्र ही झारखण्ड के मुख्य सचिव से मुलाकात कर वार्ता की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं का व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान निकले.

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राजकिशोर सिंह  रविंद्र दुबे, उदय सिँह, प्रभाकर सिंह, एस बी सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह चौहान, झारखण्ड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, रवि वर्मा, नीरज सिंह शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया.

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL मामले में उनकी भूमिका और मामले से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर चल रही पूछताछ

रांची के आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से सभी फॉल और डैम उफान पर, पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी

रांची के आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से सभी फॉल और डैम उफान पर, पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी

रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य सभी जलप्रपातों (डैम ) में उफान पर है

मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 275 टन अवैध कोयला बरामद, ड्रोन से भी नज़र

मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 275 टन अवैध कोयला बरामद, ड्रोन से भी नज़र

चतरा जिले के मगध-आम्रपाली कोयला क्षेत्र से एक बड़ी खबर है. कोयला माफियाओं और अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) ने एक बार फिर तगड़ा प्रहार किया है.