नवादा में दस्तावेज वसीक नवीस संघ ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

परंपरागत फाग गीतों से गूंजा उत्सव, सैकड़ों लोग हुए शामिल

By : News11 Bharat
नवादा में दस्तावेज वसीक नवीस संघ ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: नवादा जिले में होली के रंग अभी से छाने लगे हैं. दस्तावेज वसीक नवीस संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह ने शहर में उत्साह की लहर दौड़ा दी. इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन संघ के पदाधिकारियों ने बड़े ही उत्साह और व्यवस्थित ढंग से किया. अध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद, सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ टंनट तथा संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की मेहनत से यह समारोह सफल रहा. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी, व्यापारी, समाजसेवी और संघ के सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे. सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. आयोजकों ने पानी, ठंडाई, गुजिया और अन्य पकवानों की व्यवस्था की, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया. यह मिलन सिर्फ त्योहार मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम बना.

यह भी पढ़ें: चैनपुर प्रखंड एवं निगम की जनता ने सांसद बी डी राम के प्रति जताया आभार

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.