Bihar Weather: बिहार में ठंड का डबल अटैक! 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

By : News11 Bharat
Bihar Weather: बिहार में ठंड का डबल अटैक! 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती हैं. इससे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बनेंगे. मंगलवार को उत्तर बिहार के 19 और दक्षिण बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के 5 जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया हैं.

कोहरे की चादर, दृश्यता बेहद कम
पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज के साथ कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी और नवादा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी हैं. कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम रहेगी. गया जी में दृश्यता 100 मीटर तक दर्ज की गई हैं. अन्य जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना हैं.

पछुआ हवा बढ़ा रही कनकनी
दिन में धूप निकलने के बावजूद तेज पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बनी रहेगी. बर्फीली हवा शरीर की वास्तविक ठंड से कहीं ज्यादा असर डाल रही हैं. सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 7.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई.

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस गया जी में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रहा. गया जी में 24 घंटे के भीतर ही तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर गया. प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.5 से 13 डिग्री और अधिकतम 14.1 से 19.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इस सर्दी के मौसम में पटना का न्यूनतम तापमान दूसरी बार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया. सोमवार को राजधानी में ठंड ने फिर जोर पकड़ा. इससे पहले 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी पारा 10 से नीचे दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का ‘आइस अटैक’! 4 डिग्री तक गिरा पारा, 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.