बिहार में मादक पदार्थ समेत दबोचा गया तस्कर, जिंदा कारतूस भी बरामद

नाथनगर थाना की पुलिस ने अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर बाबूटोला इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तस्कर मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। <br/><br/>

By : Rani Thakur
बिहार में मादक पदार्थ समेत दबोचा गया तस्कर, जिंदा कारतूस भी बरामद

नशीले पदार्थ समेत तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत / भागलपुर:
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानपुर नाथनगर थाना की पुलिस ने अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर बाबूटोला इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 14 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व 50 हजार नगद रुपये के साथ तस्कर मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

विशेष टीम गठित 

इसकी जानकारी एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि लगातार भागलपुर पुलिस ऐसे अवैध मादक तस्करी के विरुद्ध में कार्रवाई कर रही है। नाथनगर में इंस्पेक्टर अभय शंकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जहां बाबूटोला में मनोज यादव को स्मैक, हथियार गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

जारी रहेगी कार्रवाई 

तस्करी में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अभियुक्त मनोज यादव से आवश्यक पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी क्षेत्र में जारी रहेगी। 
 
संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।