दहशत

पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

By : Rani Thakur
पटना के IGIMS के पास फायरिंग, बदमाशों ने की 3 राउंड चलाई गोली 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
विजय शेखर सिंह / पटना:
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित IGIMS अस्पताल के पास शुक्रवार को फायरिंग की घटना हुई। 

बताया जा रहा है कि न्यू अंशिका मेडिको को बदमाशों ने निशाना बनाया। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों से मारपीट और धमकी के बाद 3 राउंड फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच फायरिंग की घटना से पुलिस की चौकसी पर भी सवाल उठे हैं। 

जानकारी मिली है कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश बाइक से आए थे। दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग करते हुए सभी भाग गए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

संबंधित सामग्री

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन,  122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।