रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील 

By : News11 Bharat
रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील 

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को थाना परिसर शेरघाटी से एसडीएम मनीष कुमार, आईपीएस अभिषेक कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. शांति व्यवस्था को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च नई बाजार, शुमाली मोहल्ला, मुख्य मार्ग में गोला बाजार, डाक बंगला, टीटी मोड़ होते हुए रमना, गांजा मोड़, काली मंदिर, दुर्गा स्थान, काजी मोहल्ला से होकर, हटिया मस्जिद से रंगलाल इंटर स्कूल तक पहुंची. चिन्हित व संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए अद्यतन समीक्षा की गई. भ्रमण में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि सभी मस्जिदों और मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती मजिस्ट्रेट के साथ कर दी गई है. पर्व को लेकर प्रशासन सख्त है. उल्लेखनीय हो कि शहर में रामनवमी की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पूरे शहर में भगवा झंडा पट गया है. इधर प्रशासन भी चौकस है. जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा के अलावा ड्रोन कैमरा से निगरानी कर रही है. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष अजय कुमार, एस आई आभांश मिश्रा, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, अरविंद यादव, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़े: आरजेडी ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया आरोप, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.