Bihar Weather: बिहार में कोहरे का कहर! 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Bihar Weather: बिहार में कोहरे का कहर! 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मौसम ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी हैं. राज्य के कई हिस्सों में दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है और रात की तरह दिन में भी लोग कंपकपी महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 38 जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा, जिनमें से 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट और 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. विशेषकर सुबह और देर रात विजिबिलिटी कई जगहों पर 50 से 200 मीटर तक रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना हैं.

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिले 
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में रेड अलर्ट जारी हैं. वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ. पटना में न्यूनतम तापमान इस समय 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि कोहरे और ठंड के मद्देनज़र यात्रा और घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: ठंड से कांपी राजधानी! झारखंड में मौसम का डबल अटैक, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.