अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के समीप बोलेरा और ट्रक की भीषण टक्कर में कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय डीएसपी इंस्पेक्टर सहित चार घायल हो गए, जिसमें बुरी तरह से घायल होने के कारण इलाज के बाद रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना से भभुआ लौटने के दौरान जैसे ही बोलेरो दादर के समीप पहुंचा गलत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें बैठे भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार,क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार,चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हो गए. जिन्हें तत्काल सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
यह भी पढ़े: सहरसा में ठंड से राहत की पहल, हर चौक-चौराहे पर जलेगा अलाव