बड़ा गड्ढा

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

By : Ark Sahuliyar
बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरही प्रखण्ड के बरहीडीह मोड़ के समीप मुख्य सड़क पर बना विशाल गड्ढा अब राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. जर्जर सड़क के कारण यहाँ प्रतिदिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. मामले को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने कहा कि यह बरहीडीह का प्रमुख मार्ग है, जहाँ से रोजाना लगभग पाँच हजार लोगों का आवागमन होता है. 

इसी मार्ग पर दो विद्यालय भी स्थित हैं, जहाँ हजारों स्कूली बच्चों का रोजाना आना-जाना होता है. सड़क पर बने इस बड़े गड्ढे के कारण बच्चों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है. अमित सिंह उर्फ छोटू ने संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द इस गड्ढे की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके.

संबंधित सामग्री

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।