गयाजी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

By : News11 Bharat
गयाजी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गयाजी व्यवहार न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. देखते ही देखते कोर्ट में आने-जाने वाले लोग परिसर से बाहर हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, डीएसपी सहित कई वरीय अधिकारी कोर्ट पहुंचे और कोर्ट को खाली कराया गया. पूरे कोर्ट परिसर में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है. साथी डॉग स्क्वायड टीम को तैनात किया गया है. वहीं कोर्ट के सारे कार्यों को स्थगित कर दिया गया है.

इस संबंध में गया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु से ईमेल आया है, जिसमें कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. तमिलनाडु के लिट्टे ग्रुप के भास्करण के द्वारा यह जानकारी दी गई है, उन्होंने अपनी मांगों को रखा है. मांग नहीं पूरे होने पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद कोर्ट के कार्यों को स्थगित कर दिया गया है. साथ ही यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती की गई है.

यह भी पढ़े: किशनगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.