एक्सीडेंट

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

By : Rani Thakur
बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी:
शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी रवि कुमार (21), पिता विनोद बिंद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बताया जाता है कि रवि कुमार अपनी ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर में गणपति मूर्ति की दुकान के सामने पीछे से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन व ग्रामीण उन्हें लेकर गया के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रवि कुमार की मौत हो गई।

डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में जा गिरी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जोरदार था कि कार करीब एक किलोमीटर पहले से ही अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक मूर्तिकार की दुकान के बाहर गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार लोगों को भी चोटें आईं, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।

हादसे में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार का नंबर JH 09 AA 6558 है। कार महाराष्ट्र से शेरघाटी की ओर आ रही थी। कार चालक की पहचान बंडू जयवंत केदार, पिता जयवंत केदार, निवासी गणेश नगर, वासुद, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र-413307 के रूप में हुई है। कार में अभिजीत शिंदे, पिता नवनाथ शिंदे, निवासी महाराष्ट्र भी सवार था।

जानकारी के अनुसार कार सवार लोग शेरघाटी में रहने वाले अपने एक परिचित से मिलने के लिए आ रहे थे, जो यहां एक दुकान में काम करता है।

ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर पहुंचे अधिकारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर हादसे के कारण मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थिति को देखते हुए शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, डीएसपी संदीप कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार में सवार चालक समेत अन्य लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है। चालक समेत कार में सवार लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के स्वजन को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक दिया गया तथा हरसंभव सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।

संबंधित सामग्री

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।