न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: सांसद पप्पू यादव बुधवार को गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने बीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द करने वाले परीक्षार्थियों का समर्थन किया और सरकार को उनकी मांग को पूरा करने का निर्देश दिया।
तेजस्वी यादव के आज जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन करने पर पप्पू यादव ने सवाल किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव पहले यह बताएं कि अपने पार्टी के नेता जो दुष्कर्म केस में दोषी हैं उनके घर भोज खाने क्यों जाते हैं? लौंडा नाच क्यों करवाते हैं? ऐसे नेताओं को टिकट क्यों देते हैं?
साथ ही पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यूपी के क्रिमिनल और हरियाणा के क्रिमिनल जो हैं लड़कियों के शोषण के मामले में उनकी सफाई पहले करें। हेडमास्टर और टीचर बच्चियों के यौन शोषण में आरोपी हैं उनका क्यों नहीं एनकाउंटर होता है? महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी पुलिस के बड़े अधिकारियों ने यौन शोषण किया है उनका क्यों नहीं एनकाउंटर होता है?
बिहार में लड़कियों के साथ यौन शोषण लगातार हो रहा है। बिहार के नेता सवाब शराब और कबाब के शौकीन हैं। इनका ब्लड जांच हो, ड्रग्स के नशे में रहते हैं यह लोग। अगर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सभी दल के नेता गंभीर हैं तो बलात्कारी और आरोपियों को जो यौन शोषण के मामले में है उनको टिकट देने से रोके।
जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है। 6 लोगों को क्यों नहीं गोली लगी। क्रिमिनल का कोई जात नहीं होता है। बलात्कार करने वाले का कोई जात नहीं होता है।
जाति को गाली नहीं देनी चाहिए। जमुई की घटना में दो आरोपियों का एनकाउंटर और टीचर्स प्रिंसिपल पुलिस के पदाधिकारी जो यौन शोषण में आरोपी है उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है? सुरक्षा पर सवाल क्यों नहीं उठाया जा रहा है?