रांची रेलवे स्टेशन

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

By : Dipali Kumari
रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत RPF की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. RPF फ्लाइंग टीम रांची और RPF पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 01(A) पर जांच के दौरान युवक को पकड़ा.

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी करीब 29 वर्षीय असगर खान के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके काले रंग के बैग और मिट्टी रंग के ट्रॉली बैग से गांजा के 9 पैकेट बरामद हुए. जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

पूछताछ में असगर खान ने बताया कि उसे यह गांजा ओडिशा के बौध में राजा नाम के व्यक्ति ने दिया था. वह बस से बौध से झारसुगुड़ा पहुंचा और वहां से ट्रेन संख्या 13426 एक्सप्रेस से रांची आया था. उसके पास झारसुगुड़ा से रांची का एक अनारक्षित रेलवे टिकट भी मिला.

RPF ने बरामद गांजा, रेलवे टिकट और जब्ती से जुड़े दस्तावेजों के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP रांची को सौंप दिया है. मामले में NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

संबंधित सामग्री

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान

दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।