सहरसा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मजदूर को गोली मारकर किया गया घायल

By : News11 Bharat
सहरसा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मजदूर को गोली मारकर किया गया घायल

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां राज्य के भूमि सुधार मंत्री लगातार भू-माफियाओं पर नकेल कसने का संदेश दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जमीन माफिया अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं.

यह खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां बनमा इटहरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक मजदूर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना देर रात की बताई जा रही है. घायल की पहचान 35 वर्षीय टुनटुन पंडित, पिता अमर पंडित के रूप में हुई है. टुनटुन पंडित भट्टा पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और सरबेला वार्ड संख्या 13, चकला गांव का निवासी है.

परिजनों के अनुसार, गोली मारने का आरोप सनोज सादा और गोनर सादा के पुत्र मनोज सादा पर लगाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दो वर्षों से पांच धुर जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर एक जनवरी को भी बनमा इटहरी थाना में आवेदन दिया गया था. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर विजय शंकर ने बताया कि एक गोली पंजरे में लगी थी, जो हड्डी को छूते हुए अंदर फंसी हुई थी. ऑपरेशन कर गोली को निकाल दिया गया है, लेकिन मरीज की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. वहीं, बनमा इटहरी थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पहले भी हथियार दिखाकर लगातार धमकी देता था. आरोप है कि सरकारी सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए उनके निजी जमीन का रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया था. आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वे लगातार डराते-धमकाते रहे. परिजनों का कहना है कि इस संबंध में थाना अध्यक्ष को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि अंचल अधिकारी द्वारा रुपये की मांग की गई और कहा गया कि पैसा देने पर ही फैसला उनके पक्ष में किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है.

यह भी पढ़े: अमन साहू गैंग के आकाश राय ने नशा के खिलाफ खोला मोर्चा.. फेसबुक में पोस्ट कर तस्करों को दी धमकी

संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल