माफिया में मची खलबली: खनन विभाग ने मुकदमा दर्ज करते हुए की बड़ी कार्रवाई 16 वाहन जब्त

By : News11 Bharat
माफिया में मची खलबली: खनन विभाग ने मुकदमा दर्ज करते हुए की बड़ी कार्रवाई 16 वाहन जब्त

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चितरकोली जांच चौकी के पास खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध गिट्टी परिवहन, ओवरलोडिंग और बिना वैध चालान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के नेतृत्व में 16 ट्रकों/वाहनों को जब्त किया गया.

जिन पर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया. रजौली थाने में कांड संख्या 76/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है. यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई, जिसमें ओवरलोडेड ट्रकों से सड़कों को नुकसान और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का लक्ष्य है. विभाग का कहना है कि अवैध खनन माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इससे इलाके में सक्रिय ट्रक माफिया और खनन माफियाओं में खलबली मच गई है. वाहन मालिकों का आरोप है कि कई गाड़ियां वैध चालान के साथ थीं, लेकिन जबरन जब्त की गई. अब मामला कानूनी जांच में है वाहन स्वामी लिखित अभिकथन देकर निर्दोषता साबित कर सकते है, अन्यथा कठोर दंड होगा. जिलाधिकारी स्तर की जांच से सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़े:  भागलपुर की लापता छात्राएं जिया और सोनाक्षी सुरक्षित बरामद, मुंबई से लौटकर पहुंचीं भागलपुर
 
संबंधित सामग्री

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।