रेलखंड का दोहरीकरण

बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

मझौलिया-बेतिया रेलखंड दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का काम 2 जुलाई को होगा। इस काम से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

By : Rani Thakur
बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

मझौलिया-बेतिया रेलखंड दोहरीकरण

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के मझौलिया-बेतिया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत आगामी तीन जुलाई को प्रस्तावित सीआरएस निरीक्षण से पूर्व एक दिन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा।

दो जुलाई को नॉन इंटरलॉकिंग का काम

पहले इसकी तिथि एक जुलाई तय थी। अब प्रशासनिक कारणों की वजह से दो जुलाई को नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम किया जाएगा। इस दौरान मुजफ्फरपुर - नरकटियागंज रेलखंड में कई ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

तेज गति से चल रहा काम 

हालांकि रेलवे की तरफ से ट्रेनों के परिचालन प्रभावित की जानकारी नहीं है। एनआई कार्य की नई तिथि फाइनल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाने के लिए काम तेज कर दिया है। स्टेशन परिसर से लेकर पूरे रेलखंड तक अधिकारी और तकनीकी कर्मी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं।

क्या होंगे फायदे

मिली जानकारी के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य दोहरीकरण परियोजना का महत्वपूर्ण चरण है। इसके तहत सिग्नलिंग प्रणाली, ट्रैक, प्वाइंट्स, इंटरलॉकिंग व्यवस्था और अन्य तकनीकी उपकरणों का परीक्षण किया जाता है, ताकि नए रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु ढंग से हो सके। 

संबंधित सामग्री

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।