थावे दुर्गा मंदिर चोरीकांड में बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मुकुट के अहम हिस्से बरामद

By : News11 Bharat
थावे दुर्गा मंदिर चोरीकांड में बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, मुकुट के अहम हिस्से बरामद

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज थावे मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक, सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के पास छापेमारी की. इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी इस्माइल आलम के पैर में गोली लगी. 

मौके से मां के मुकुट के कुछ हिस्से और मोबाइल फोन बरामद किए गए है. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी गैंग और आभूषणों की जानकारी दी है. पुलिस ने जल्द पूरे मामले के सफल उद्वेदन का दावा किया है, जहां प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम यानी एसआईटी को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक राय गैंग का एक सदस्य गोपालगंज आया हुआ है और उसके पास चोरी से जुड़ा कुछ सामान मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकी टोला के समीप छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन खतरे को देखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. इस कार्रवाई में आरोपी इस्माइल आलम के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी गाजीपुर - मोतिहारी क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल शाहपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था. मौके से मां थावे भवानी के मुकुट के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से, घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए है. एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी गैंग का खुलासा किया है - किसने, कहां और कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया, आभूषण किसे दिए गए और बाकी बचे जेवरात किसके पास है, इसकी पूरी जानकारी उसने पुलिस को दी है. पुलिस के मुताबिक, यही आरोपी दीपक राय के साथ मंदिर में घुसकर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था. फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले के सफल उद्वेदन का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़े: पटना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी टाइगर को फोरलेन से किया गिरफ्तार 
 

संबंधित सामग्री

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.