न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता ने किया. इस दौरान पिकेट के जवानों ने परिसर के आसपास विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए. पौधों को जानवरों से बचाने के लिए उनके चारों ओर घेराव भी किया गया.
मौके पर पिकेट प्रभारी बीरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि कर्मा पर्व प्रकृति और मानव के अटूट रिश्ते का प्रतीक है. पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं. इसलिए पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.कार्यक्रम के दौरान जवानों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर यासिम अंसारी, सुभाष कुमार रवि, शिवानंद राय, मनोज राम, बबलू कुमार, महफूज आलम, शहबाज अहमद सहित सशस्त्र बल के जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे.