न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जपला-छतरपुर मुख्य सड़क स्थित खादी भंडार के पास मंगलवार को LT केबल का कार्य चल रहा था. इसी दौरान सड़क को क्रॉस कर रही LT केबल कम ऊंचाई पर थी, जिसके कारण हाइवा के ऊपरी हिस्से में फंस गई. हाइवा के आगे बढ़ने से केबल में खिंचाव आया, जिससे बिजली का सीमेंट का खंभा टूट गया और LT केबल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद हाइवा मौके से फरार हो गया. केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण खादी भंडार से जपला-छतरपुर मुख्य सड़क होते हुए नहर मोड़ तक सड़क के पूर्वी दिशा की ओर स्थित कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. इससे इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है. बताया गया कि संबंधित ट्रांसफार्मर से अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चालू है. वहीं, क्षतिग्रस्त LT केबल और टूटे खंभे के कारण प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
संबंधित सामग्री
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान मौत
सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.
झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क
झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.