गया जी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार, ASI पर भी कार्रवाई की तैयारी

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

By : Rani Thakur
गया जी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार, ASI पर भी कार्रवाई की तैयारी

गयाजी में 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक राज / गया जी :
गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि मामले के तार थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

क्या है मामला 

निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 689/23, जो एक जमीन विवाद से संबंधित है, में परिवादी रविंद्र यादव के पुत्र का नाम केस से हटाने के एवज में कुल 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि 3 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 9 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

निगरानी विभाग ने अस्पताल में बिछाया जाल

परिवादी की शिकायत पर निगरानी विभाग ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल परिसर में जाल बिछाकर चौकीदार मनीष कुमार को केमिकल लगे नोट लेते हुए पकड़ लिया गया।

पटना लाया गया आरोपी

डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई अशोक कुमार के कहने पर चौकीदार पैसे ले रहा था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को पटना ले जाया गया है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है। दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
संबंधित सामग्री

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>