समस्तीपुर में युवक को बिजली के पोल से बांधा, मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

By : Admin
समस्तीपुर में युवक को बिजली के पोल से बांधा, मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर वार्ड संख्या-6 से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. वीडियो में एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटा जाता हुआ देखा जा सकता हैं. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए रस्सी से पोल से बांधकर उसकी पिटाई की.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया, जिसके बाद युवक को छोड़ा गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और किसने बनाया. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत प्राप्त हुई हैं. उन्होंने कहा कि यदि आवेदन मिलता है तो मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि NEWS 11 Bharat नहीं करता हैं.

यह भी पढ़े: तलाक का नोटिस बना मौत का कारण: बेटी के पति ने भेजा तलाकनामा, सदमे में पिता की हार्ट अटैक से मौत

संबंधित सामग्री

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.