पटना में ‘नशा-मुक्त बिहार’ थीम पर मैराथन का शुभारंभ, 10 हजार प्रतिभागी दौड़ेंगे

By : News11 Bharat
पटना में ‘नशा-मुक्त बिहार’ थीम पर मैराथन का शुभारंभ, 10 हजार प्रतिभागी दौड़ेंगे

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
आज बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा गांधी मैदान, पटना से ‘‘नशा-मुक्त बिहार’’ थीम पर पटना मैराथन की शुरुआत कर दी गई है. इस आयोजन में लगभग 10 हजार प्रतिभागी भाग ले रहे है. मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित की गई है- 42 किलोमीटर का फुल मैराथन, 21 किलोमीटर का हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर मैराथन.

विजेताओं को कुल 30 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. मैराथन का प्रारंभ और समापन गांधी मैदान से होगा, जबकि दौड़ का मार्ग गंगा पथ और अटल पथ से होकर गुजरेगा. इस मार्ग के दौरान प्रतिभागियों को पटना की सीमा डिलिवरी फ्रंट और आधुनिक सड़कों का अनुभव भी प्राप्त होगा. इस मैराथन की चीफ गेस्ट ओलंपिक विजेता पी.वी. सिंधू है, जो कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित हुई. बिहार सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है.

यह भी पढ़े: पटना से दिल्ली की उड़ानों का किराया बढ़ा, इंडिगो ने घरेलू फ्लाइट्स में लिया बड़ा फैसला
 
संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .