नोहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में भीषण आग, दो परिवारों का आशियाना राख, दो लोग झुलसे

By : News11 Bharat
नोहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में भीषण आग, दो परिवारों का आशियाना राख, दो लोग झुलसे

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा जिले के नोहट्टा प्रखंड अंतर्गत चंद्रायण पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए. इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि दो लोग झुलस गए है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे श्याम पंजियार के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया. आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी.

इस अगलगी में पीड़ित परिवारों के कपड़े, अनाज, फर्नीचर, ट्रंक, गोदरेज, जरूरी कागजात, जेवरात समेत घरेलू उपयोग की अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नोहट्टा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका. बाद में महिषी थाना से फायर ब्रिगेड की एक और टीम पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़े: अनीसाबाद में मेडिकल दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.