बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों ने की फायरिंग, अफसर के पति को दागा बुलेट

बिहार के खगड़िया में बदमाशों ने चलती ट्रेन में एक यात्री के सीने में गोली मार दी। घायल शख्स की पहचान देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है।

By : Rani Thakur
बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों ने की फायरिंग, अफसर के पति को दागा बुलेट

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के खगड़िया में बदमाशों ने चलती ट्रेन में एक यात्री के सीने में गोली मार दी। घायल शख्स की पहचान देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है। गुंजन जमुई स्थित पावर ग्रिड में बतौर जूनियर इंजीनियर पोस्टेड हैं। उनकी पत्नी अस्मिता कुमारी सुपौल में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) हैं।

सुपौल जाने को दौरान हादसा 

गुंजन मूल रूप से झारखंड के गोड्डा के रहने वाले हैं। वो गुरुवार की गोड्डा से अपनी पत्नी के पास सुपौल जा रहे थे। वारदात को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में अंजाम दिया गया है। यह वारदात गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मानसी स्टेशन और बदलाघाट रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। गुंजन की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए खगड़िया से बेगूसराय रेफर किया गया है।

बदला घाट और मानसी के बीच हुई वारदात 

ट्रेन में मौजूद लोगों का कहना है कि, 9 बजे बदला घाट और मानसी के बीच ट्रेन के पहुंचने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे। हमलोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे।

घायल का इलाज जारी 

वारदात की जानकारी मिलते ही मानसी पुलिस एक्टिवि हुई और घायर यात्री को बदला घाट स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने गुंजन की हालत को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुंजन की पत्नी भी बेगूसराय पहुंच गई हैं।
 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।