MLA I.P. Gupta visited the Sadar Hospital and inqu

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

By : Vaibhaw Vikram
सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क:
सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली. अस्पताल पहुंचने के बाद विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी और वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है.

विधायक ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बलवाहाट थाना की ओर से मामले को मैनेज करने और समझौता कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. इसी शिकायत की जानकारी मिलने के बाद वह स्वयं अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मिले और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पीड़ित के साथ अन्याय हुआ है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक आई.पी. गुप्ता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग को लेकर लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि किसी अस्पताल में किसी प्रकार की कमी या संसाधनों का अभाव है तो इसकी जानकारी विभाग को दी जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द दूर किया जा सके.

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की व्यवस्था सामान्य और संतोषजनक पाई गई है. हालांकि यदि भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी या आवश्यक सुविधाओं की कमी सामने आती है तो जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि जिलाधिकारी को भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कम से कम इतनी व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए कि किसी भी मरीज को तत्काल दूसरे अस्पताल रेफर करने की नौबत न आए और जरूरत पड़ने पर वह तीन दिनों तक यहां समुचित इलाज प्राप्त कर सके. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है. 

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.