न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पश्चिमी चम्पारण के रामनगर से बड़ी खबर है. रामनगर के सोनखर गाँव में पिछले सात दिनों से बंदरों का आतंक जारी है. ग्रामीण एक साथ तीन-चार बंदर देख डर जाते है. अब तक बंदरों के झुंड ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. आज सुबह एक मजदूर के घर में बंदर घुस आए और घर में रखा बना खाना खा गए. घर में बंदर घुसते ही डर के मारे घर के सभी सदस्य बाहर भाग गए. बंदर अब घर की छतों, आंगनों और कमरे में घुसकर खाने की कोशिश कर रहे है. फिलहाल, बंदरों का रेस्क्यू नहीं हो पाया है और ग्रामीणों में डर और चिंता बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का मामला