नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया, अब मील का पत्थर लगानी की बारी, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

बिहार पुलिस की प्राथमिकता होगी सुशासन कायम करना

By : News11 Bharat
नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया, अब मील का पत्थर लगानी की बारी, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: सम्राट चौधरी ने बिहार का गृहमंत्री पद सम्भालने के बाद अपनी पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराध जगत को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज कई चीजों पर फोकस किया. पहले तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित किया है. अब उस परम्परा को आगे बढ़ाने की जो जिम्मेदारी हमारे कंधों पर उसको तो अच्छे से निभायें ही, साथ ही सुशासन के रास्ते में मील का पत्थर भी स्थापित करेंगे. बिहार के गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि हमने कई चीजों पर निर्देश देने का काम कर दिया है. चाहे वह लॉ एंड आर्डर को व्यवस्थित करने की काम हो या फिर कोई अन्य मामला. इसके साथ ही गृहमंत्र सम्राट चौधरी ने कई बड़ी घोषणाएं कीं जो अपराध जगत के लिए स्पष्ट संदेश है.

गृहमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

  • चाहे जमीन माफिया, बालू माफिया हो, चाहे शराब माफिया हो उनको चिन्हित करने का काम किया जाएगा.उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
  • हमारे यहां जितने स्कूल कॉलेज है, कोई मां-बहन को छेड़ न सके इसको लेकर फोर्स लगाने का काम किया जाएगा. कोई छेड़खानी नहीं हो, इसपर सख्ती बरती जाएगी इसकी चिंता नहीं करनी है.
  • बिहार पुलिस की प्राथमिकता होगी सुशासन कायम करना. अपराधी पर कार्रवाई करना, स्पीजी ट्रायल चलाना.  साथ ही साथ जेल पर निगरानी रखी जाएगा और पूरी निगरानी रखी जाएगी.
  • जेल में बाहरी खाना नहीं दिया जाएगा. अगर जाता है तो वहां के मौजूद पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. 
  • साइबर क्राइम साइबर थाना के तहत कोई भी अगर किसी को गाली देता है तो उस पर कार्रवाई होगी. अभद्रता के साथ बिहार में कोई बात नहीं कर सकता. 
  • पूरी पुलिस सख्ती के साथ काम करेगी और नीतीश कुमार के सुशासन स्थापित करेगी. 
  • 400 लोगों को आईडेंटिफाई किया गया है, इसको लेकर सरकार ने न्यायालय में आवेदन दिया है, सहमति मिली है, दो लोगों को लेकर आगे अगर सहमति मिलती है तो उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा.
  • मैं बार-बार कहता हूं किसी भी हालत में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम करने वाले लोगों पर सख्ती से सरकार कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: ज्वालामुखी इथियोपिया में फटा, असर दिख रहा भारत पर, दिल्ली तक पहुंची राख, झारखंड भी आयेगा चपेट में?*

संबंधित सामग्री

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.