दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है. पुल से प्रतिदिन हजारों राहगीरों के साथ छोटी-बड़ी और मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में पुल की उपरी सतह की बदहाली से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. पुल के कई हिस्सों की कंक्रीट उखड़ गई है और अंदर का लोहे का सरिया बाहर निकल आया है. पुल के बीचों-बीच जगह-जगह गड्ढे भी बन गए हैं. 

रात के समय या बारिश के बाद जमे पानी के कारण इन गड्ढों का स्पष्ट दिखाई नहीं देना दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जर्जर पुल के उपरी सतह के कारण कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल भी हो चुके हैं.जपला - सोन नगर (बारून) मार्ग झारखंड और बिहार के बीच आवागमन व व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं. पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जल्द निरीक्षण कराकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.