नीतीश विचार मंच की स्थापना, विकास और सुशासन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी

By : News11 Bharat
नीतीश विचार मंच की स्थापना, विकास और सुशासन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और उनकी नीतियों को आम जनता और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए नीतीश विचार मंच के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं. कल मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में जदयू के कई विधायक और एमएलसी उपस्थित रहे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, सामाजिक न्याय और जनउपयोगी कार्यों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए यह मंच बनाया जाएगा.

नीतीश विचार मंच एक गैर राजनीतिक मंच होगा, जो किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा और इसका मुख्य उद्देश्य केवल जनहित और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना होगा. इसे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत कराया जाएगा, जिससे यह एक औपचारिक और संस्थागत स्वरूप में कार्य कर सके. इस मंच का प्रमुख लक्ष्य नई पीढ़ी और आम जनता तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों, उनके सुशासन और जनउपयोगी परियोजनाओं के संदेश को प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि लोगों में उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ सके.

यह भी पढ़े: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी, BPSC ने जारी किया TRE 4 परीक्षा शेड्यूल
 
संबंधित सामग्री

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.