बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस आज, सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र पर व्याख्यानमाला का आयोजन

By : News11 Bharat
बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस आज, सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र पर व्याख्यानमाला का आयोजन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: 
बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा भवन के विस्तारित सेंट्रल हॉल में एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय था "सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र", जिसमें राज्य और केंद्र के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश, और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सभी का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू और राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का अभिनंदन किया. सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम के शुरू होने के समय कई विधायक और गणमान्य लोग पहुंच चुके थे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य कई विधायक भी उपस्थित थे. वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी भी समारोह में शामिल हुए.

सभा की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के उद्बोधन से हुई. उन्होंने स्थापना दिवस के महत्व और लोकतंत्र में विधायकों की भूमिका पर प्रकाश डाला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के कारण समारोह में नहीं पहुंच सके. कार्यक्रम में विधायकों और अधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की.


बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज एक भव्य व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा, जो लगभग तीन घंटे तक चलेगा. व्याख्यानमाला की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी.

इस विशेष अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी विधायक भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे.
व्याख्यानमाला का मुख्य विषय प्राइड यानी पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी रहेगा. इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और विधायी कार्यप्रणाली पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से विचार रखे जाएंगे.

यह भी पढ़े: कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव का आज भव्य स्वागत समारोह
 

संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.