सड़क पर बह रहा गंदा पानी

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

By : Ark Sahuliyar
दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दंगवार गांव में सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा होने के कारण रास्ता कीचड़युक्त हो गया है. ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पलामू उपायुक्त को आवेदन देकर पक्की सड़क व नाली निर्माण तथा गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि उक्त रास्ते से आसपास के विद्यालयों के बच्चे और ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं. करीब 200 मीटर की दूरी पर सूर्य मंदिर भी स्थित है, जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. 

सड़क पर जलजमाव और गंदगी के कारण विद्यार्थियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई होती है. ग्रामीणों ने गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है. ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर मुखिया और पंचायत समिति सदस्य से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन अब तक इसका उचित समाधान नहीं हो सका. इसके बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से स्थल का निरीक्षण करवाकर पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराने तथा गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने का आग्रह किया है. उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और सूर्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी.

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.