न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अभिषेक उर्फ टाइगर को फोरलेन से गिरफ्तार किया. आरोपी पर हत्या के साथ-साथ साइबर फ्रॉड में शामिल होने का आरोप है. अभिषेक ने एक साल पहले फतुहा के कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी रवि नामक युवक की हत्या की थी और उसके बाद फरार हो गया था. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से नोटबुक, कई स्मार्टफोन, सिम कार्ड और विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के नाम बरामद किए है, जो साइबर फ्रॉड का शिकार हुए थे.
यह भी पढ़े: उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी आज बांका और तारापुर दौरे पर