रक्षाबंधन 2026

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: अब सस्ते दरों पर 185 देशों में भेजें राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने इस वर्ष भाई-बहनों के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। 

By : Rani Thakur
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: अब सस्ते दरों पर 185 देशों में भेजें राखी

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत, बिहार डेस्क 
मनीष कुमार / मोतिहारी :
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने इस वर्ष भाई-बहनों के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। रेल डाक सेवा (आरएमएस) के माध्यम से अब कम शुल्क में विदेशों में रहने वाले भाइयों तक बहनें आसानी से राखी भेज सकेंगी। इस सुविधा के तहत डाक विभाग ने 24 घंटे सेवा चालू रखने का निर्णय लिया है, ताकि राखी, उपहार और जरूरी सामान समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

डाक विभाग ने इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस (आईटीपीएस) के जरिए 185 देशों में पार्सल भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस सेवा को बेहतर बनाने के लिए रेल डाक सेवा मोतिहारी के काउंटर क्लर्कों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उप अभिलेख पदाधिकारी, रेल डाक सेवा बापूधाम मोतिहारी के राहुल प्रियदर्शी ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से ग्राहक राखी, उपहार, दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित तरीके से विदेश भेज सकते हैं। 

इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता ऑनलाइन ट्रैकिंग है, जिससे ग्राहक अपने पार्सल की पूरी यात्रा पर नजर रख सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में पार्सल को विदेश पहुंचने में 12 से 15 दिनों का समय लगता है, हालांकि कस्टम क्लियरेंस, मौसम या अन्य कारणों से कभी-कभी देरी भी हो सकती है। इसलिए विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से कम से कम 20 दिन पहले बुकिंग करा लें, ताकि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। 

रेल डाक सेवा के तहत मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और मोतिहारी में स्पीड पोस्ट, पार्सल और इंटरनेशनल बुकिंग की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आईटीपीएस के अंतर्गत 26 देशों के लिए बेस रेट तय किए गए हैं। अमेरिका के लिए सबसे अधिक 472 रुपये का बेस प्राइस निर्धारित है, जबकि भूटान, चीन, सिंगापुर और यूएई के लिए सबसे कम 185 रुपये तय किया गया है। 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए 395 रुपये, न्यूजीलैंड 390 रुपये, कतर 385 रुपये, इटली व स्विट्जरलैंड 350 रुपये, कनाडा 340 रुपये, फ्रांस 335 रुपये, जापान 310 रुपये, श्रीलंका 305 रुपये, मॉरीशस व स्पेन 295 रुपये, ब्राजील 290 रुपये, जर्मनी, रूस व दक्षिण अफ्रीका 245 रुपये, बांग्लादेश 240 रुपये, जिम्बाब्वे 225 रुपये, नेपाल 220 रुपये, ब्रिटेन 200 रुपये तथा हांगकांग व मलेशिया के लिए 190 रुपये निर्धारित किए गए हैं। डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए समय रहते राखी की बुकिंग कराएं, ताकि त्योहार की खुशियां दूर-दराज देशों तक समय पर पहुंच सकें।


 

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।