बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी, BPSC ने जारी किया TRE 4 परीक्षा शेड्यूल

By : News11 Bharat
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी, BPSC ने जारी किया TRE 4 परीक्षा शेड्यूल

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की हैं.
TRE 4 भर्ती परीक्षा के तहत कुल 46,595 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो बिहार में शिक्षक बनने के इच्छुक लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अवसर साबित होंगी.

इस परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर तक किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में अपने क्षेत्रीय केंद्रों पर परीक्षा देने का मौका मिलेगा. परीक्षा परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा, जिससे चयनित उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की जाएगी. अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 7 से 12 दिन पहले जारी किया जाएगा, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण जान सकें. इस भर्ती में सबसे अधिक पद प्राथमिक विद्यालयों के लिए आवंटित किए गए है, जिससे प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक नियुक्तियों की संख्या अधिक रहेगी और प्राथमिक स्तर पर शिक्षा को मजबूती मिलेगी.

72वीं BPSC भर्ती की तैयारी
72वीं BPSC बहाली की तैयारी में सामान्य प्रशासन विभाग पूरी तरह जुटा हुआ हैं. विभाग ने सभी सरकारी विभागों से खाली पदों का विवरण मांगा हैं. इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 72वीं BPSC भर्ती की तैयारी में सामान्य प्रशासन विभाग पूरी तरह सक्रिय है और आगामी परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हैं.विभाग ने सभी सरकारी विभागों से खाली पदों का विस्तृत विवरण मांगा है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किन पदों पर 1 अप्रैल तक रिक्तता होगी.

इसके अलावा पदों की जानकारी साझा करने से पहले विभागों को कैडरबार की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए है ताकि सभी आंकड़े सही और अपडेटेड हों. भर्ती प्रक्रिया में पदों का रोस्टर वार विवरण भी मांगा गया है, ताकि प्रत्येक श्रेणी के लिए नियमानुसार आरक्षण लागू किया जा सके. इस विवरण में सभी पदों के लिए सामान्य, EWS और अन्य आरक्षण श्रेणियों के अनुसार आंकड़े शामिल होंगे, जिससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके. सामान्य प्रशासन विभाग की यह तैयारी आगामी 72वीं BPSC संयुक्त सिविल परीक्षा को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान 25 डिग्री के पार

संबंधित सामग्री

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.