बौद्ध महोत्सव 2026 की तैयारी तेज: डीएम शशांक शुभंकर ने किया कालचक्र मैदान का निरीक्षण

22 से 24 जनवरी तक होगा बौद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन

By : News11 Bharat
बौद्ध महोत्सव 2026 की तैयारी तेज: डीएम शशांक शुभंकर ने किया कालचक्र मैदान का निरीक्षण

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गयाजी के बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने कालचक्र मैदान का निरीक्षण किया एवं बीटीएमसी सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि इस वर्ष बौद्ध महोत्सव 22 जनवरी से 24 जनवरी तक तीन दिवसीय रूप में आयोजित किया जाएगा.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कालचक्र मैदान में प्रवेश व्यवस्था की जानकारी ली. वीवीआईपी, वीआईपी, मोंक, मीडिया, महिला एवं आम दीर्घा के लिए अलग-अलग गेट चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक बोधगया एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि किस गेट से किस श्रेणी के लोगों की इंट्री होगी, इसका स्पष्ट प्लान अभी से तैयार करें.

जिला पदाधिकारी ने कालचक्र मैदान एवं महाबोधि मंदिर के आसपास शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही बोधगया क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग, होटल संचालकों को सजावट के निर्देश और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि बौद्ध महोत्सव गया की पहचान है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में बीटीएमसी सचिव, नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित

यह भी पढ़ें:  नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला, ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट, सिर फटा

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.