इंद्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सहरसा जिले में लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. सुबह और रात के समय सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर गरीब, मजदूर और फुटपाथ पर रहने वाले लोग ठिठुरने को मजबूर है.
इस बीच प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे है. कहरा कुटी निवासी राजीव सिंह ने बताया कि कई इलाकों में न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त लाइट की सुविधा. गहरी ठंड और कोहरे के कारण मजदूरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि प्रशासन को इस दिशा में शीघ्र ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि काम से लौटते समय लोग अलाव तापकर राहत पा सकें. वहीं नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी अंचलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि जिले के प्रत्येक प्रमुख चौक-चौराहे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
नगर आयुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो. संबंधित अधिकारियों और नगर निकाय कर्मियों को नियमित रूप से अलाव जलाने और लकड़ी की उपलब्धता की निगरानी करने के निर्देश दिए गए है. साथ ही अन्य राहत कार्य भी लगातार जारी रखने को कहा गया है.
यह भी पढ़े: सहरसा के डीपीएस 10 प्लस टू में फीस विवाद बना हिंसा का कारण, महिला से मारपीट का आरोप