सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध वाहन पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश

By : News11 Bharat
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध वाहन पार्ट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध वाहन पार्ट्स एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भारी खेप बरामद की है. यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को थाना बैजनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत मेहता चौक, वार्ड संख्या-22 स्थित कृष्णा मुरारी की कबाड़ी दुकान पर की गई.

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी बैजनाथपुर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान दुकान से चोरी के विभिन्न मोटरसाइकिल इंजन, स्कूटी व मोटरसाइकिल की टंकियां, वायरिंग सेट, ई-रिक्शा एवं टावर बैटरियां, ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे, टायर, रिम सहित अन्य बहुमूल्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए.

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद सामान विभिन्न स्थानों से चोरी कर कबाड़ी के माध्यम से अवैध रूप से खरीदा और बेचा जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—कृष्णा मुरारी (निवासी बैजनाथपुर) एवं विकेश कुमार (निवासी सोनबरसा)—को गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में बैजनाथपुर थाना में कांड दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

सहरसा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके.

यह भी पढ़ें: बख्तियारपुर में 25000 का इनामी अभियुक्त जमुई से गिरफ्तार, 2 साल पहले गोली मारकर हत्या करने का है आरोप

संबंधित सामग्री

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.