महिला दिवस पर पटना में फिल्म 'हक़' का विशेष प्रदर्शन, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

By : Ark Sahuliyar
महिला दिवस पर पटना में फिल्म 'हक़' का विशेष प्रदर्शन, महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
International Women's Day के अवसर पर Bihar State Film Development and Finance Corporation Limited (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) की ओर से 7 मार्च 2026 को पटना के Regent Cinema में फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत में संग्रहालय निदेशालय के निदेशक कृष्ण कुमार ने निगम की महाप्रबंधक रूबी (आईएएस) को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं सहायक निदेशक सह सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय सिंह ने भी कृष्ण कुमार का स्वागत किया.

इस मौके पर रूबी ने कहा कि महिलाओं को अपने सम्मान और अधिकारों के लिए केवल पुरुषों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सहयोग की भावना से आगे बढ़ना चाहिए, तभी वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण संभव हो सकेगा.

वहीं कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम के दौरान फिल्म “हक़” का प्रदर्शन किया गया. फिल्म का निर्देशन शूर्ण वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, हरमन बावेजा और विक्की जैन हैं. यह फिल्म महिलाओं के अधिकार, संघर्ष और आत्मसम्मान की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है.

फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया. कार्यक्रम का संचालन अरविंद रंजन दास ने किया. इस मौके पर विभाग के कई अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- दिगंबर जैन पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया आमंत्रण 

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.