जहर बना फटे दूध का खाना

आफत में बदला फटे दूध का स्वाद: बिहार में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में फटे दूध से बने एक खाद्य पदार्थ का सेवन करने से 10 लोग बीमार पड़ गए।

By : Rani Thakur
आफत में बदला फटे दूध का स्वाद: बिहार में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

बिमारों का इलाज जारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज:
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कीरतपुरा गांव में फटे दूध से बने एक खाद्य पदार्थ का सेवन करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। इस घटना में 8 बच्चों सहित कुल 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है और राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत 

बताया जा रहा है कि कीरतपुरा गांव में अनिल सहनी और रजानती देवी के घर से फटे दूध से तैयार किया गया खाद्य पदार्थ परिवार के अन्य सदस्यों के पास पहुंचा था। इसे खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी, तेज पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

परिजन बिना देर किए सभी मरीजों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जानने के लिए आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है।

चिकित्सकों की अपील 

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बासी, खराब या संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें और भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
 

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.