बिहार में छल्के जाम

शराबबंदी वाले राज्य में छ्ल्के दारू के जाम, पार्टी करते प्रखंड प्रमुख समित 5 लोग हुए गिरफ्तार 

By : Shreya Suman
शराबबंदी वाले राज्य में छ्ल्के दारू के जाम, पार्टी करते प्रखंड प्रमुख समित 5 लोग हुए गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
शराबबंदी वाले बिहार में सारे थाने की पुलिस ने देर शाम सूचना के आधार पर शराब पार्टी कर रहे अस्थावां के प्रखंड प्रमुख के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रोहित कुमार, उगावां के समिति सदस्य पिंटू यादव, खेताल्पुरा पंचायत समिति सदस्य चांद बिंद सहित दो अन्य शामिल हैं. पुलिस ने दो शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. 

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को गिरफ़्तारी के लिए सारे गांव में छापेमारी करने गई थी. एक घर के पास आरोपी की गाड़ी को देखकर पुलिस को शक हुआ और घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही हैं. सभी को कोर्ट में पेश किया गया हैं.

इसके पहले भी बिहार शरीफ के एक होटल में छापेमारी के दौरान कई लोगों को बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के जाम छलकाते हुए गिरफ्तार किया गया था. उस समय भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. बिहार में शराबबंदी के पश्चात भी शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं.

यह भी पढ़े: Spicejet  के विमान का पहिया टूटा, उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

संबंधित सामग्री

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.