समस्तीपुर में नशे के कारोबार में नहीं आयी है कमी, लम्बे समय से बदस्तूर जारी है यह काला कोरोबार

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में नशे के कारोबार में नहीं आयी है कमी, लम्बे समय से बदस्तूर जारी है यह काला कोरोबार

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  समस्तीपुर शहर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दावों के बीच एक बार फिर हकीकत सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के बाईपास किनारे बूढ़ी गंडक ढाब में अवैध शराब, ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों के खुलेआम कारोबार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में नशे का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है. इसी इलाके की एक युवती ने मनचलों और नशेड़ियों की हरकतों से तंग आकर खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.वीडियो में ढाबों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां, नशे में धुत युवक और महिलाओं से अभद्रता जैसे दृश्य दिख रहा रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि News11 Bharat नहीं करती है. बताया जा रहा है कि बाइपास किनारे देर शाम से रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. इधर से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों का गुजरना मुश्किल हो गया है. आए दिन छींटाकशी, अश्लील टिप्पणियां और डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आती रही हैं. इन्हीं हालात से आजिज आकर युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए. राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद जिले में अवैध शराब और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. बाईपास क्षेत्र में स्थित ढाबे कथित तौर पर इन धंधों के सुरक्षित अड्डे बने हुए हैं, जहां बाहरी इलाकों से आने वाले लोग आसानी से नशे की सामग्री हासिल कर लेते हैं. नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है. बावजूद इसके अब तक ब्राउन शुगर के बड़े गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. समय-समय पर छोटे तस्करों की गिरफ्तारी और मामूली बरामदगी जरूर होती है, लेकिन इसके पीछे काम कर रहे संगठित नेटवर्क पर हाथ डालने में पुलिस नाकाम दिख रही है.

यह भी पढ़ें: मोकामा में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल, महादलित बस्ती में गर्म कपड़ों का वितरण

संबंधित सामग्री

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया