भागलपुर व्यवहार न्यायालय में वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का सुलह-निपटारा

By : News11 Bharat
भागलपुर व्यवहार न्यायालय में वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का सुलह-निपटारा

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आज भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर , प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भागलपुर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी , जिला अधिकारी, सीनियर एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, दीवानी वाद, आपराधिक सुलहनीय वाद, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा, ट्रैफिक चालान सहित अन्य मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है. भागलपुर में 20, नवगछिया में 4 और कहलगांव में 3, कुल 27 बेंचों का गठन कर मामलों का निपटारा किया जा रहा है.

लोक अदालत की खास बात यह है कि यहां सुलह के माध्यम से निपटाए गए मामलों में अपील का प्रावधान नहीं होता. इस लोक अदालत में मोटर वाहन चालान से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार करीब 23 हजार पक्षकारों को नोटिस भेजा गया था, जिनके मामलों का आज निष्पादन किया जा रहा है.

कार्यक्रम में  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित  सिविल जज सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा लगातार दूसरी बार सम्मानित

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान